गोंडा: भारतीय जनता पार्टी मंडल परसपुर एवं मंडल गोपालग्राम के मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन क्रमश: महा​कवि तुलसीदास माहाविद्यालय परसपुर और बेलवा चौराहे पर आयोजित हुआ। दोनों मंडलों के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह उपस्थित रहे।

इस दौरान करनैलगंज से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अजय सिंह भी मौजूद रहे। अजय सिंह ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान जनता ने भी अजय सिंह का स्वागत किया और सांसद को यह जताने का प्रयास भी किया कि विधानसभा चुनाव के लिए वह सबसे उपयुक्त प्रत्याशी हैं।

Voter Revision Workshop (1)

उनके साथ जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, चेयरमैन परसपुर वासुदेव सिंह, मंडल प्रभारी परसपुर राजेश तिवारी, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला मंत्री संदीप सिंह मोनू, मंडल अध्यक्ष परसपुर शिव प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल ग्राम देवनाथ सविता एवं सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलओ, सभी सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, मंडल की पूरी कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें: सांसद खेल महाकुम्भ में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the news