UP Election 2022: इस बार का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से भाजपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर चुनाव मैदान में खुद उतरने की चुनौती दी जा रही थी। ऐसे में खबर आ रही है कि अखिलेश यादव ने भी विधानसभा का चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गत दिनों अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल दागे थे।

बता दें कि अखिलेश यादव वर्तमान समय में आजमगढ़ से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल निरहुआ ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि आजमगढ़ सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। फिलहाल अभी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। चर्चा है कि वह तीसरे व चौथे चरण में चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: सदर विधानसभा सीट पर दलों के प्रत्याशियों को मिला है मौका

सपा का कन्नौज में भी अच्छा वर्चस्व है, ऐसे में यह भी चर्चा है कि अखिलेश यहां से भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में पहली बार कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 2004 और 2009 के आम चुनावों में भी उन्होंने कन्नौज सीट को ही चुना और जीत हासिल की। वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ गया था।

इसे भी पढ़ें: नेहा ने योगी से पूछा, ‘यूपी में का बा’

Spread the news