गोंडा: चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नेता साम, दाम, दंड भेद सभी तरीके अपना रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल काफी गरम हो चुका है। वहीं गोंडा जनपद के करनैलगंज सीट पर भाजपा और सपा समर्थकों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया है। यहां सपा कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह के समर्थकों ने मारपीट की है। बताया जा रहा है कि इस हमले में कुछ सपा प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल भी हो हुए हैं। दोनों तरफ से मिले तहरीर के आधार पर कोतवाली करनैलगंज ने मुकदमा दर्ज कर भाजपा समर्थित नेता गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी होते ही बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह अपने दलबल के साथ थाने पर पहुंचकर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे।

मामला सता पक्ष से जुड़ा होने के नाते कोतवाली करनैलगंज ने वही किया जो पुलिस अक्सर करती आई है। सभी आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। जबकि घटना में घायल युवक सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह की क्षेत्र में दबंगई की चर्चा तेज हो गई है। जनता में यह चर्चा शुरू हो गई है कि बीजेपी प्रत्याशी गुंडई और दबंगई के बल पर चुनाव जीतना चाह रहे हैं।

भाजपा से सपा में आए भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह चुनाव में अपनी हार देखकर बौखला गए हैं। अब वह लोगों को डरा, धमकाकर वोट हासिल करने में लगे हुए हैं। लेकिन हम लोग भी सपाई हैं, झुकेंगे नहीं। जनता हमारे साथ है। जनता का दिल प्यार से जीता जा सकता है, उन्हें डरा, धमका कर अजय ​कुमार सिंह अपने ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सपा प्रत्याशी ने जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद

फिलहाल इस घटना के बाद से करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र का चुनावी माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह के करीबी गुड्डू सिंह की तरफ से सपा समर्थक विशाल सिंह, दिवाकर सिंह और अनिकेत शुक्ला पर किए गए जानलेवा हमले में कोतवाली करनैलगंज का जो रवैया रहा, उससे जनता के मन में भय पैदा होना स्वाभाविक है। 307 जैसे गंभीर मामले में आरोपियों का यूं बाहर घूमना कानून व्यवस्था का मजाक बनाने के लिए काफी है।

इसे भी पढ़ें: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर होगा मतदान

Spread the news