नई दिल्ली: भाजपा (BJP) के बागी नेताओं में सेंधमारी करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना कुनबा ही नहीं संभाल सके। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता (Aparna Yadav joins BJP) ले ली है। अपर्णा के भाजपा में शामिल (Aparna Yadav joins BJP) होने की अटकलें कई दिनों से चल रही थीं। शिवपाल यादव ने अपर्णा को हिदायत देते हुए पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी थी। लेकिन पार्टी के लिए काम करके शिवपाल को क्या हासिल हुआ इन सब बातों को देखते हुए अपर्णा यादव ने आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं।

Aparna Yadav

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधाना के बेटे प्रतीक की पत्नी हैंं। अपर्णा की सादगी उनकी पहचान है। सपा की जो छवि है वह उन को पहले से ही पसंद नहीं आ रहा था। यही वजह रही कि उन्होंने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर सपा को टेंशन में डाल दिया था। माना जा रहा है कि भाजपा कैंट सीट से अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

अपर्णा की सोच शुरू से भाजपाई रही है: केशव

अपर्णा को भाजपा की सदस्यता दिलाने से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके विचार पहले भी मीडिया के माध्यम से आता रहा। उनकी सोच पहले से भाजपाई रही है। अखिलेश यादव अपने परिवार में असफल रहे है। मुख्यमंत्री के रूप में असफल रहे है, और एक सांसद के रूप में असफल रहे। अखिलेश यादव कही से चुनाव लड़ ले हिम्मत नहीं हो रही है। अपर्णा यादव आज पार्टी में शामिल हो रही है उनका स्वागत है।

वहीं अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी, स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अनिल बलूनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजना से प्रभावित रही हूं। मेरे लिए राष्ट्र सबसे पहले है, राष्ट्र आराधना के लिए निकली हूं। जो भी कर सकती हूं, राष्ट्र के लिए करूंगी।

इसे भी पढ़ें: नेहा ने योगी सरकार से पूछा, ‘यूपी में का बा’

Spread the news