UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस साल यूपी बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। जानकारी के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख छात्र पास हुए हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टॉप किया है।

इस साल का कुल प्रदर्शन

कुल पास हुए छात्र: 54 लाख से अधिक

टॉपर्स की लिस्ट:

कक्षा 10वीं टॉपर: यश प्रताप सिंह

कक्षा 12वीं टॉपर: महक जायसवाल

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया लोकप्रिय पर भरोसेमंद हैं अखबार

इन दोनों छात्रों ने न केवल अपने जिले बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम जल्द आयोजित किया जाएगा।

छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं: upresults.nic.in, upmsp.edu.in

इसे भी पढ़ें: हिन्दू नरसंहार पर संयम अब बईमानी

Spread the news