UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार दोपहर 2 बजे हाई स्कूल के परिणाम घोषित किए हैं और इंटर के परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होते ही इसका लिंक upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव हो गया है। इस साल कक्षा 10वीं में इस साल 88.18 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 85.33 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस वर्ष हाईस्कूल का पास प्रतिशत 88.18% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 85.25% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69% है। इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉप-10 में 27 छात्र शामिल हैं। जिसमें 8 लड़के और 19 लड़कियां शामिल हैं।

इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी

इस वर्ष इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.33% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 81.21% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 90.15% है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2022 में कुल 9,80,543 लड़के और 9,28,706 लड़कियों को पास घोषित किया गया है। इस साल टॉप-10 की लिस्ट में 28 छात्र शामिल हुए हैं, जिसमें 14 लड़के और 14 लड़कियां हैं।

इसे भी पढ़ें: छात्र इन वेबसाइट पर जान सकते हैं परिणाम

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 9 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश में कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा के लिए 52 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जो पूरे राज्य में 8,000 से अधिक स्थानों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित कराई गई थी।

ज्ञात हो कि वर्ष 2021 में, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 99.53 प्रतिशत छात्र पास हुए थे जो 2020 की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत अधिक था। पिछले साल, कक्षा 12वीं में 99.56 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 26,10,316 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 25,54,813 पास घोषित किए गए थे। इस साल इंटरमीडिएट में कुल 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2250742 उपस्थित एवं 160293 अनुपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: अग्निवीर देश तो नहीं जलाएंगे

Spread the news