प्रकाश सिंह

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सपा हर संभव कोशिश कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत समाजवादी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन भी हो चुका है। सपा का गढ़ माने जाने वाले मऊ में साझाा मंच से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया।

इस दौरान सपा और सुहेदलदेव पार्टी के कलर की तरफ इशारा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लाल और पीला कलर देखकर कोई और भी लाल-पीला हो रहा होगा। इसके साथ ही अखिलेश ने यह भी दावा किया कि भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने वाले रास्ते को ओमप्रकाश राजभर ने बंद कर दिया है। बंगाल की तरह यूपी में भी अब खदेड़ा होगा। उन्होंने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए ​कहा कि आज लाल पीला कलर को देखकर सबको पता है कि दिल्ली और लखनऊ में कौन लाल-पीला हो रहा होगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने सरकारी कर्मचारी की फोड़ी आंख

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव आपके भविष्य वाला चुनाव होगा। यूपी के लोग हमें 400 सीटें भी जिता सकती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल जब जागा तब इतिहास बदला है। उन्होंने कहा यही से तय हो जाता है कि इसबार इतिहास बदलेगा। उन्होंने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में बीजेपी का सफाया तय है। अखिलेश ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब लोग संकट में थे तो प्रदेश सरकार ने उन्हें बेसहारा मरने के लिए छोड़ दिया। दवाई, ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोगों की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री धनवन्तरि सभागार का लोकार्पण

Spread the news