गोण्डा: विधानसभा चुनाव 2022 अब काफी करीब आ गया है। ऐसे में प्रत्याशियों का क्षेत्र में दौरा काफी बढ़ गया है। सभी खुद को सच्चे जनसेवक साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता किस पर भरोसा करे इस बात पर कुछ लोगों के नाम की ही चर्चा है। इसमें से एक नाम परसपुर विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सिंह के पति अजय सिंह का नाम आता है। जिन्होंने बिना किसी पद की लालच किए हुए जनता की सेवा करना अपना फर्ज समझा और क्षेत्र में निजी खर्चे से कई विकास कार्य भी किए। यही वजह है कि यहां की जनता अजय सिंह को अपना सच्चा साथी मान रही है। हालांकि अजय सिंह इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। उनका मानना है कि सिस्टम से काम करना है तो सिस्टम में आना बहुत जरूरी है।

BJP Ajay Singh

आपको बता दें कि गोंडा जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सातों विधानसभा में अगर बात की जाए प्रत्याशियों की तो कई विधानसभा के पुराने प्रत्याशी ऐसे हैं जिनसे जनता काफी हद तक नाराज नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार प्रत्याशी बदलना ही एकमात्र उपाय नजर आ रहा है। हालांकि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि एक तिहाई प्रत्याशी इस बार विधानसभा चुनाव में बदले जाएंगे। ज्ञात हो कि गोंडा जिले के विधानसभा करनैलगंज में विधायक प्रत्याशी के रूप में इस समय विकासखंड परसपुर के ब्लाक प्रमुख प्रियंका सिंह के पति अजय सिंह का नाम काफी तेजी से चल रहा है।

अजय सिंह अपनी तैयारियां पूरी मेहनत और लगन के साथ कर रहे हैं।वह आए दिन क्षेत्र में जाकर जनता का हाल जानना, उनका आशीर्वाद लेना हर तरह से उनकी संभव मदद करने का सिलसिला जारी है। अजय सिंह की बात की जाए तो बुधवार को गोंडा में मुख्यमंत्री के आगमन पर जिस तरह से उनके समर्थकों ने उनका साथ दिया है उससे यह माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए उनका टिकट पक्का है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए भी अजय सिंह पर दांव लगाना मुफीद साबित हो सकता है, क्योंकि जनता का रुझान पूरी तरफ से अजय सिंह की तरफ दिख रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि अजय सिंह के नेतृत्व में कर्नलगंज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। आपको बता दें कि करनैलगंज विधानसभा के लिए इस समय 2 नाम चर्चा में हैं, जिसमें होड़ लगी है कि आखिर कौन जीतेगा? वही क्षेत्रवासियों की अगर मानी जाए तो उनका कहना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी से मैदान में अजय सिंह आते हैं तो जीत सुनिश्चित है, अन्यथा करनैलगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी की काफी अधिक मतों से जीत हो सकती है।

(ADVT)

Spread the news