प्रकाश सिंह

गोंडा: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां अब अपने सुरूर पर है। ऐसे में हर पार्टियों में उथल-पुथल भी शुरू हो चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच उतर चुके हैं। जनता से मिलना हाल पूछना वह उनके हर सुख दुख में खड़े रहने के बातें करते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच परसपुर विकासखंड के ब्लाक प्रमुख के पति अजय सिंह लगातार जनता से संपर्क में जुटे हुए हैं। अजय सिंह का मानना है कि आज मैं और मेरा परिवार राजनीति में इस मुकाम तक पहुंचा है तो यह जनता की बदौलत है। अजय सिंह का कहना है जो जनता मुझे और मेरे परिवार को आज इस मुकाम तक पहुंचाई है, मुझे उसके बीच में रहकर ही संतुष्टि मिलती है।

UP Assembly Elections

इसी क्रम में आज परसपुर में अवनीश कुमार सिंह एमएलसी, जिला प्रभारी संग़ठन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला प्रभारी के नेतृत्व में परसपुर मंडल में मतदाता पुनरीक्षण एवं सदस्यता अभियान को गति देते हुए परसपुर मंडल के बूथ संख्या 207, 208, 209, 210, 211 पर भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्य बनाए। नए मतदाताओं का पंजीकरण के बाद जनसंपर्क किया। इसी क्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोहना में मिश्रा फर्नीचर हाउस का उद्घाटन किया। इसके बाद कई क्षेत्रों का भ्रमण किया, जिसमें मोहना, डैहरास, अहेड चौराहा, परसपुर, भंवरी गंज, कडरू आदि कई ग्राम सभा शामिल हैं।

UP Assembly Elections

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, शिव कुमार वर्मा, नीरज शुक्ला, उदय भान सिंह, रूद्र प्रकाश विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह,
विद्या भूषण त्रिवेदी विधानसभा कर्नलगंज, राजेश त्रिपाठी मंडल प्रभारी परसपुर, अकबाल बहादुर तिवारी मंडल प्रभारी सरयू, सूर्य प्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष परसपुर, कुंवर बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष सरयू, देवनाथ सविता मंडल अध्यक्ष गोपालगंज, पवन सिंह किसान मोर्चा मंडल परसपुर, राजेश जिला कार्यसमिति सदस्य, पिंकू प्रधान मिझौरा, पिंकू प्रधान पसका, गुड्डू सिंह मलाव प्रधान, सतीश मिश्रा प्रधान लोहाग पुर, धर्मेंद्र सिंह प्रधान कथनी, रिंकू शुक्ला प्रधान धमरैया, केडी पांडे क्षेत्र पंचायत सेमरी, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा, राजेश गुप्ता प्रधान अनूपपुर, प्रधान बेलवानोहर, प्रधान सुभागपुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामनाथ, सुनील पांडे सुभागपुर, नंदकुमार पांडे पूर्व प्रधान सुभागपुर, कामता शुक्ला दुर्गोणवा, बबलू पांडे सुसंडा, विश्वनाथ पांडे प्रधान सुभागपुर, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा,बबलू तिवारी पूर्व प्रधान अभईपुर आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: दिनेश शर्मा ने किया विश्व व्यवस्था का पुरजोर समर्थन

Spread the news