अयोध्या: बसपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र रविवार को अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि बसपा 2022 में सरकार बनाएगी। अयोध्या जनपद की सभी सीटों पर बसपा मजबूती से लड़ेगी। यूपी में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे, किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। ब्राह्मण पूरी तरह से बसपा के साथ है और एकबार फिर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए जगह-जगह जन सभाएं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी मजबूत है और दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा केवल धर्म और जाति के नाम पर वोट लेती है। जुमला व बहकावा करती है। जबकि बसपा समतामूलक समाज की बात करती है। सब को जोड़ने की बात करती हैं और सब को एक साथ लेकर चलती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज भाजपा से रुष्ट व नाराज है और वह पूरी तरह से बसपा और मायावती के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: विजय उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र नगर अध्यक्ष बने

इससे पूर्व श्री मिश्र का वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडेय, पवन कुमार गौतम और अयोध्या के पुरोहित ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य लोगों ने 51 किलो फूलों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किये। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख जहां अभी शांत हैं, वहीं पार्टी महासचिव जनसभाएं कर बाह्मण समाज को बसपा के समर्थन में एकजुट करने में लगे हुए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा अपने पुराने फार्मूले पर चल रही है। बसपा को लग रहा है कि दलित वोट बैंक उसका अपना है ही, ब्राह्मण समाज ने अगर साथ दे दिया तो बसपा की सरकार बन सकती है। फिलहाल अभी प्रदेश में स्थिति कुछ और है। चुनाव तक सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

इसे भी पढ़ें: सोच इमानदार, तो काम दमदार

Spread the news