बस्ती: व्यापारियों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। व्यापारी हितों के लिए भाजपा हमेशा काम करती रही है। प्रदेश में कभी जंगलराज हुआ करता था जिसे भाजपा सरकार ने उखाड़ फेंका है। पूरे प्रदेश से दबंग, माफिया या तो भाग गये हैं या जेलों में है। उक्त बातें बस्ती में व्यापारी सम्मेलन में आये केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने व्यापारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा की होने वाले विधानसभा चुनाव में व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। जिससे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण में व्यापारी समाज अपना करोबार कर सके। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती का व्यापारी समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है। भाजपा ने हमेशा व्यापारियों के साथ ही सर्वसमाज के हित के लिए काम किया है।

BJP Traders Conference

उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, अनूप गुप्ता, भोला प्रसाद अग्रहरि, प्रदीप कुमार कमलापुरी, निखिल मोटानी, महेश वर्मा, हरिनाथ सर्राफ, राधेश्याम कमलापुरी, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, सुनील गुप्ता, रामचरन चौधरी, अखण्ड प्रताप सिंह, सुभाष शुक्ला, ताड़कनाथ जायसवाल, जगदीश अग्रहरि, सूर्य कुमार शुक्ला, राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, कन्हैया लाल बजाज, अनिल जायसवाल, अमरनाथ कसौधन, संजय वर्मा, अमीरचन्द्र गुप्ता, अरविन्द चौधरी, महेश हिन्दुस्तानी, विजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम

Spread the news