गोंडा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां बूथ स्तर पर तैयारी बैठक शुरू कर दी हैं। ऐसे में भाजपा भी बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी के तहत सरकार के मंत्री इस समय मंडल प्रवास पर है। मंडल प्रवास योजना बैठक के तहत गोंडा जनपद के विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का भाजपा के महामंत्री इत्येंद्र कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

Mandal Pravas Yojana Meeting

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा में कुछ ऐसे नेता हैं, जिनकी जमीनी स्तर पर कोई पहचान नहीं है, लेकिन वह टिकट की दावेदारी करने में लगे हुए हैं। ऐसे नाकारा नेताओं को परखने के लिए सरकार मंडल प्रवास योजना बैठक कर उनकी हकीकत भी परख रही है। ऐसे में धनबल और बाहुबल के आधार पर टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं के टिकट पर संकट बना हुआ है। माना जा रहा है भाजपा उन निष्ठावान पार्टी नेताओं को टिकट देगी जिनकी जमीनी स्तर पर पहचान है।

Mandal Pravas Yojana Meeting

मंडल प्रवास योजना बैठक में शामिल होने के लिए विद्या भूषण त्रिवेदी, राजेश त्रिपाठी मंडल प्रभारी परसपुर, अकबाल बहादुर तिवारी मंडल प्रभारी सरयू, सूर्य प्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष परसपुर, कुंवर बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष सरयू, देवनाथ सविता मंडल अध्यक्ष गोपालगंज, पवन सिंह किसान मोर्चा मंडल परसपुर, राजेश जिला कार्यसमिति सदस्य, पिंकू प्रधान मिझौरा, पिंकू प्रधान पसका, गुड्डू सिंह मलाव प्रधान, सतीश मिश्रा प्रधान लोहागपुर, धर्मेंद्र सिंह प्रधान कथनी, रिंकू शुक्ला प्रधान धमरैया, केडी पांडेय क्षेत्र पंचायत सेमरी, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा, राजेश गुप्ता प्रधान अनूपपुर, प्रधान बेलवानोहर, प्रधान सुभागपुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामनाथ, सुनील पांडेय सुभागपुर, नंदकुमार पांडेय पूर्व प्रधान सुभागपुर, कामता शुक्ला दुर्गोणवा, बबलू पांडेय सुसंडा, विश्वनाथ पांडेय प्रधान सुभागपुर, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा, बबलू तिवारी पूर्व प्रधान अभईपुर आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने दिखाई ताकत

Spread the news