बस्ती: कृषि कानून की वापसी के बाद किसानों को साधने की भगवा कोशिशें तेज हो गई हैं। पिछले महीने ही किसान मोर्चा द्वारा ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत पूरे जिले कुल 830 चौपाल हुए जिसमें लगभग 1 लाख किसानों के बीच किसान मोर्चा ने संवाद स्थापित किया था। इसकी रिपोर्टिंग प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक हुई थी, जिसके बाद केन्द्र सरकार ने कई सारे निर्णय लिये। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सूबे के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान, जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, जगदम्बा सिंह, दिलीप पाण्डेय, वीरेंद्र मिश्रा, अमृत वर्मा ट्रैक्टर रैली में सम्मिलित हुए।

किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि किसान सरकार के द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों से संतुष्ट है तथा सरकार के साथ है। इस ट्रैक्टर रैली में जिले भर के किसानों ने भाग लिया। ट्रैक्टर रैली में किसानों की भीड़ देख भाजपाई गदगद हो उठे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा बस्ती के आह्वान पर ट्रैक्टर रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों ने अपने ट्रैक्टर के साथ हिस्सा लिया।

ट्रैक्टर रैली में आये किसानों का अस्पताल चौराहा, रोडवेज तिराहा, रंजीत चौराहा, रौता चौराहा, फौव्वारा चौराहा, कटरा पानी टंकी पर पुष्प वर्षा कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्यतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सभा में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों के बीच अपने विचार रखें तथा सरकार के द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों को बताया।

राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि किसान सरकार के साथ है तथा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में किसान भाई पुनः भाजपा को बहुमत के साथ चुनने वाला है, क्योंकि भाजपा की सरकार ही किसान हित, सबका विकास, सबका विश्वास व सोच ईमानदार पर कार्य करती है।

इसे भी पढ़ें: देश की आर्थिक प्रगति को मिलेगा मेगा स्पीड: रुपाला

जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि हम अपने किसान मोर्चे के जरिए यह समझाने की कोशिश होगी कि कैसे विपक्ष इसे मुद्दा बना कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा, किसानों की आय बढ़ाने के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं संचालित जा रही हैं।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार के साथ है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी किसानों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दयाशंकर मिश्र विनोद शुक्ल, जगदम्बा सिंह, पवन चौधरी, प्रमोद पाण्डेय, रामभद्र शुक्ल, आलोक पाण्डेय, पवन वर्मा, अवनीश सिंह, वरुण पाण्डेय, वरुण सिंह, जय प्रकाश शुक्ल, दुष्यन्त सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, अजीत शुक्ल, नागेन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्र चौधरी, सीताराम श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह, रविन्द्र गौतम, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्रा, पंकज मिश्रा, कौशल गुप्ता, रोशन शुक्ला, वशिष्ठ मुनि, घनश्याम तिवारी, सुरेश पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, गौरव मणि त्रिपाठी, उमेश तिवारी, पवन चौधरी, बच्चा लाल चौधरी, पंकज मिश्रा, अजीत शुक्ला, सतीश कुमार राजू, देव दीपक पाण्डेय, कौशल गुप्ता, रमेश तिवारी, रामअचल मौर्य, विष्णु यादव, अरुण चौधरी, प्रिंस उपाध्याय, पंकज सिंह, महेंद्र पाण्डेय, रामनिवास गिरी सहित सैकड़ों ने भरपूर्ण सहयोग दिया।

इसे भी पढ़ें: 5 बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Spread the news