टोक्यो: टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की अवनि लखेड़ा ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच 1 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। फइनल में अवनि ने 249.6 अंक बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड की बराबरी करने के साथ पहला स्थान हासिल किया। अवनि ने चीन की झांग कुइपिंग को 248.9 अंक पीछे छोड़ा। वहीं यूक्रेन की इरियाना शेतनिक कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल हुई हैं। इसी क्रम में भारत के देवेंद्र झाझरिया ने पुरुषों के भाला फेंक में सिल्वर मेडल हासिल किया है। भारतीय खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके उनसे बात कर बधाई दी है।

बता दें कि अवनि लखेड़ा पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इतना ही नहीं टोक्यो पैरालंपिक में यह पहली बार है जब भारत को गोल्ड मेडल मिला है। इसके अलावा पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली महिलाओं में अवनि तीसरे नंबर पर हैं।

Avani Lakheda

योगेश-देवेंद्र सिल्वर, सुंदर ने ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा

पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचने वाली अवनि लखेड़ा के बाद भारत के देवेंद्र झाझरिया ने पुरुषों के भाला फेंक के एफ 46 वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी क्रम में भारत के योगेश कथूनिया ने पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ 56 वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं भारतीय खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों के भाला फेंक के एफ46 वर्ग में कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पैरालंपिक में भारत की अवनि लखेड़ा ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाया है। अवनि की इस उपलब्धि पर आज हर भारतवासी खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है। 19 वर्षीय शूटर अवनि ने 249.6 का स्कोर बनाया और हला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। पैरालंपिक्स के इतिहास में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनि लखेड़ा को बधाई दी है। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी ने फोन कर इन सभी खिलाड़ियों से बात भी की है।

इसे भी पढ़ें: भाविना ने रचा इतिहास

Spread the news