Cold In India: पहाड़ों पर बर्फबारी और चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का जानलेवा बना दिया है। पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर (cold wave) जारी है। शीतलहर के प्रकोप (cold wave) ने लोगों की जीवन को अस्त ब्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार अभी ठंड का सितम और बढ़ेगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर 21 दिसंबर तक जारी रहेगा। दिल्ली मौसम विभाग (weather department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप अभी और बढ़ेगा।

उधर शीतलहर (cold wave) के चलते पारा लगातार गिरता जा रहा है। दिल्ली को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से अधिक नीचे चला गया है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम 17.8 व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शीतलहर (cold wave) की वजह से दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को दिल्ली को लोधी रोड सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आया नगर और पालम भी काफी सर्द रहा।

cold wave

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार रविवार को आया नगर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और पालम को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। रविवार को दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य ने 3 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के इस हफ्ते में यहां का अधिकतम 22.5 और न्यूनत तापमान 8.0 डिग्री होना चाहिए था, लेकिन रविवार को अधिकतम 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जोकि 3 डिग्री नीचे हैं।

इसे भी पढ़ें: सेक्स करने का करता है मन तो हो सकती है बीमारी

मौसम विभाग (weather department) ने उत्तर भारत में शीतलहर के कहर (cold wave) को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक शीतलहर का कहर (cold wave) अपने शुरूर पर रहेगा। इसके अलावा उत्तर भारत के कुछ शहरों में 20 दिसंबर के बाद राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसी के साथ ही पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 दिसंबर तक जबरदस्त शीतलहर की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 21 दिसंबर के बाद से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: चोरी के मामले में जिला पूति अधिकारी गिरफ्तार

Spread the news