लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। भाजपा, सपा एवं बसपा (BJP, SP & BSP) के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी (Satish Ajmani) की उपस्थिति में कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया।
यह भी पढ़े- पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद
Congress party worker
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय (Krishna Kant Pandey) ने बताया कि बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी (CM OSD) और बांदा जिला के बसपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे बलदेव प्रसाद, बसपा के बांदा मंडल कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी रहे जितेंद्र गौरव, भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के सह संयोजक एवं श्रम प्रकोष्ठ हरदोई के संयोजक रहे राम अवतार पाल, अंबेडकर नगर से बसपा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे राम प्रकाश गौतम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी नेतृत्व में एवं आजमानी की उपस्थिति में मौरावां उन्नाव से भाजपा छोड़कर विवेक सेठ, अम्बेडकर नगर से रविराम चैहान, अभय कुमार चैहान, सपा छोड़कर पंकज यादव, रोहित प्रजापति एवं रविंद्र उपाध्याय बसपा से सत्तार भाई, कानपुर से भाजपा छोड़कर उत्तम कुमार, जगरोशन, जबकि सपा छोड़कर जयरानी गौतम, मोहम्मद सलीम, राम अवतार सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) ने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का नेतृत्व एवं राहुल (Rahul Gandhi) व सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को मजबूती प्रदान कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप अन्य दलों से मजबूत एवं महत्वपूर्ण लोग कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहे हैं। इस मौके पर सतीश आजमानी (Satish Ajmani) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का बढ़ता हुआ परिवार आने वाले दिनों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकेत है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूत हुआ है। इसका सार्थक परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।
Spread the news