प्रकाश सिंह

कौशांबी: उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ ऐसे कलंकित चेहरे हैं जो अपने साथ साथ पूरे विभाग की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग ऐसे दोषी पुलिस कर्मियों को बचाने की पुरजोर कोशिश भी कर रही है। ऐसा ही मामला प्रयागराज से सामने आया है। जहां कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने यहां तैनात सिपाही गोविंद शर्मा पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर कपड़े फाड़कर मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप सिपाही उसका जीना मुहाल कर दिया है। वह उसके ससुरला पहुंचकर भी उसे धमकाता रहता है।

https://twitter.com/RizviZeyaLive/status/1540219835480563712

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसकी शादी हो चुकी है। सिपाही की उस पर करीब साल भर से गलत नजर बनी हुई है। वह अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करता रहता है। शादी हो जाने के बाद वह उसके ससुराल भी आकर उसे तंग करने लगा। बीते दिनों पीड़िता के भाई का एक्सीडेंट हो गया था। वह अपने भाई को देखने मायके आई। इस दौरान सिपाही गोविंद शर्मा उसके घर आ गया, उसके साथ कुछ लोग और थे। वह लड़की के घर में जबरन घुसकर उसके साथ रेप करने की कोशिश करने लगा। विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ डाले और मारपीट भी की। इधर शोर से आस पास के लोगों को आता देख सिपाही साथियों संग भाग निकला।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की नहीं हो रही सुनवाई

पीड़िता का आरोप है कि उसने कोशांबी थाने में सिपाही के खिलाफ लिखित तहरीर दिया, लेकिन थानेदार सिपाही पर कार्रवाई की जगह उससे समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक इससे आरोपी का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह उसका घर से निकला दूभर कर दिया है। सिपाही की तरफ से लगातार मिल रही धमकी से आजीज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को इंसाफ का भरोसा तो दिला दिया है, पर आरोपी पर अभी तक कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

इसे भी पढ़ें: लड़की हुई तो घर से निकाला

Spread the news