Gorakhpur News: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना कोई नई बात नहीं है। बावजूद इसके धर्म के नाम पर झाड़फूंक का धंधा जारी है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव चौकी अंतर्गत एक गांव की तीन महिलाओं ने एक तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाली महिलाओं में देवरानी-जेठानी भी शामिल हैं। महिलाओं का आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़फूंक की आड़ में उनके साथ दुष्कर्म किया और उनसे पैसे भी हड़प ली है। महिलाओं ने कैम्पियरगंज थाने में तांत्रिक श्याम बिहारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी होने पर सीओ योगेंद्र सिंह थाने पहुंच गए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की देवरानी-जेठानी ने गांव के ही तांत्रिक श्याम बिहारी पर आरोप लगाया है कि वह रात करीब 12 बजे झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे बुलाता था और नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करता था। महिलाओं का आरोप है कि झाड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने उनसे सात हजार रुपये भी ले लिए हैं। महिलाएं तांत्रिक से अपना पैसा वापस मांग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: छात्राओं के शोषण के आरोपी शिक्षक के बचाव में उतरे कुलपति

महिलाओं का आरोप है कि तांत्रिक तंत्र विद्या के नाम पर उन्हें रात के 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे बुलाता था। यहां पहुंचने पर उन्हें कुछ खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ दे देता और फिर उनसे रेप करता। इतना ही नहीं तंत्र विद्या के लिए ही उसने महिलाओं से रुपए भी लिए थे, जिसे वह वापस करने को तैयार था। लेकिन इसी बीच मामला थाने पहुंच गया। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी तांत्रिक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि तांत्रिक तीनों को तंत्र-मंत्र के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया था। तीनों महिलाएं लंबे समय से उससे झाड़-फूंक करवाती थीं। तांत्रिक तीनों महिलाओं को अलग-अलग समय पर बुलाता था और अलग-अलग रात में तीनों के साथ दुष्कर्म करता था। महिलाओं का कहना है कि किसी से कुछ बताने पर तांत्रिक तीनों को मौत का डर दिखाता था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: बेलगाम नौकरशाही पर कड़क सीएम योगी का चाबुक

Spread the news