Surekha Sikri: इंडस्ट्री में अभिनय से अलग छाप छोड़ने वाली दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का निधन हो गया है। सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) ने बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक अपने अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। जानकारी के कार्डियक अरेस्ट की वजह से 75 वर्षीय सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) की मौत हुई है। सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) की निधन की खबर से टीवी और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Surekha Sikri

गौरतलब है कि कई वर्षों तक बॉलीवुड में अपनी धाक जामाने के बाद सुरेखा सीकरी ने जब टीवी का रुख किया तो वहां भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने टीवी की मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ में ‘दादी सा’ की भूमिका अदा की जिसे लोग आज तक याद करते हैं। बॉलीवुड में उन्होंने तीन साल पहले आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में दादी का यादगार रोल निभाया। सुरेखा सीकरी को नेशनल फ‍िल्‍म पुरस्‍कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi के डांस को देखकर छूट जाएंगे पसीने

सुरेखा सीकरी के मैनेजर ने उनके निधन की जानकारी दी है। मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि दुख का विषय है कि सुरेखा जी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 75 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की सुबह उनका उनका निधन हो गया। मैनेजर के मुताबिक दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद से वह काफी परेशानी चल रही थीं।

इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta की सालियां हैं बेहद हॉट

Spread the news