नई दिल्ली: सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी रहत देते हुए हत्या के मामले में बरी कर दिया है। बता दें शशि थरूर पर पत्नी संनुदा पुष्कर की हत्या का आरोप था। सुनंदा पुष्कर की लाश 17 जनवरी, 2014 में दिल्ली के एक होटल में मिली थी। मौत से पहले सुनंदा पुष्कर ने अपने पति शशि थरूर पर पाकिस्तानी महिला पत्रकार से संबंध होने का आरोप लगाया था। इसलिए सुनंद की मौत पर शक की सूई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के ईद-गिर्द घूम रही थी।

दिल्ली पुलिस ने शशिश थरूर पर दहेज के लिए आत्म​हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। मगर कोर्ट में पुलिस ने अपने आरोपों का कोई पुख्ता सबूत नहीं पेश कर पाई। जबकि बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विसरा की तीन अलग-अलग लैबों में फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट को प्रस्तुत कर पुलिस के आरोपों को निराधार बताया। इन रिपोर्टों में मौत के सही कारणों का जिक्र नहीं था।

इसे भी पढ़ें: खौफ में अफगानी महिलाएं, डिमांड के बीच 10 गुना बढ़ी बुर्के की कीमत

कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलील और दस्तावेजों के आध्ययन के आधार पर शशि थरूर को आरोप मुक्त करने का आदेश सुनाया है। बता दें कि शशि थरूर के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। क्योंकि सुनंदा पुष्कर की मौत क मामले में पूरा शक उन्हीं पर था। ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि हत्या में अप्रत्यक्ष रूप में शशि थरूर का हाथ था।

इसे भी पढ़ें: ISIS में शामिल फातिमा, अफगानिस्तान में फंसी

Spread the news