सिद्धार्थनगर: अनुसूचित जनजाति कल्याण एवं जनजाति स्वयं सहायता समूह की तरफ से जनपद के उसकी उसका बाजार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्मों से समाज के लोगों का मनोबल बढ़ता है और आगे बढ़ने का हौसला भी मिलता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्यामधनी राही ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महारानी दुर्गावती, जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामू गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा राजेंद्र धुरिया, सावित्री गोंड जिला उपाध्यक्ष, संगीत धुरिया जिला मंत्री, पंकज गोंड, बाल गोविंद, आनंद गोंड, पवन धुरिया, अंबिका धुरिया के कुशल संचालन में यह कार्यक्रम सफल हुआ। वहीं रामू गौड़ ने वर्तमान प्रधान भाजपा मंडल महामंत्री जोगिया धर्मेंद्र गोंड, फूलचंद जयसवाल पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री और सभी तमाम धुरिया, गोंड समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: सामूहिक हत्या से थर्राया प्रयागराज

Spread the news