मुंबई: पोर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्ठी के पति को अदालत ने 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को सोमवार रात को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी मिली है कि सुनवाई के दौरान राजकुंद्रा ने कहा है कि उन्हें इस धंधे से अच्छा पैसा मिल रहा था।

shilpa shetty & raj kundra

उधर मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के मोबाइल को सीज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने कोर्ट में राज कुंद्रा की ज्यादा से ज्यादा दिनों की कस्टडी की डिमांड की थी। इसके बाद कोर्ट ने राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया। बता दें कि इस मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी केस में रयान थारपो को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे भी राज कुंद्रा के साथ पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई की रात को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाते थे और ऐप के माध्यम से पब्लिश किया जाता था। पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।

इसे भी पढ़ें: AIIMS डायरेक्टर ने स्कूल खोलने की बताई रणनीति

राज कुंद्रा ने लगाए थे 10 करोड़

क्राइम ब्रांच के अनुसार राज कुंद्रा ने इस धंधे में 10 करोड़ रुपये लगाए हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी में ही साफ हो गया था कि कुंद्रा केंद्रित कंपनी से जुड़े हुए हैं। लेकिन इसका पुख्ता प्रमाण नहीं होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई थी। उमेश कामत नाम के शख्स गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की जांच को धार मिल गई। कामत ने क्राइम ब्रांच के सामने सारा कच्चा चिट्ठा खोला दिया। 8-10 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन की बात क्राइम ब्रांच को सबूत के तौर पर मिल गया। इसी के आधार पर सोमवार को क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को दफ्तर बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Somi Ali, बोलीं- मेरे बाद पता नहीं कितनी Salman Khan गर्लफ्रेंड्स…

Spread the news