Sheikha Mahra UAE: बात जब राजकुमारी की होती है, तो सुंदरता अपने आप जुड़ जाती है। वैसे तो सुंदर राजकुमारियों की कई कहानियां हैं, उनकी खूबसूरती के कई किस्से है। लेकिन यहां हम एक मुस्लिम श्हजादी के बारे में बता रहे हैं, जो बला की खूबसूरत होने के साथ इस्लामिक नियम कानून से खुद को अलग रखा है। दुनिया में मुसलमानों के सबसे संपन्न देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को कौन नहीं जानता। यहां के लोगों के पास अकूत दौलत है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की शहजादी शेखा महरा (Sheikha Mahra) की खूबसूरती देख उनके चेहरे से नजर हटा पाना मुश्किल है। शेखा महरा (Sheikha Mahra) की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में से होती है। इस समय वह 29 वर्ष की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sheikha Mahra (@mahra.fx)

शेखा महरा (Sheikha Mahra) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री व दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। अपनी खूबसूरती को लेकर इन दिनों वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसका कारण कि शेखा महरा (Sheikha Mahra) ने हाल में ही एक निजी समारोह में शेख मन बिन मोहम्मद अल मकतूम (Sheikh Mana Bin Mohammed Al Maktoum) से निकाह कर लिया। शेखा महरा की एक खासियत और भी है। वह मुस्लिम होने के बावजूद इस्लामी ट्रेंड से दूर कपड़ पहनती हैं। शेखा महरा पश्चिमी देशों जैसी खुली लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं। वह हिजाब और बुर्के से दूर रहती हैं।

Sheikha Mahra

शेखा महरा की इंटरनेट पर उनकी जितनी भी तस्वीरें हैं, सब में वह बिना बुर्के व हिजाब की हैं। उनके शौक भी कट्टरपंथियों की सोच से अलग है। शेखा मेहरा एक बड़े स्विमिंग पूल में खुले में नहाती हैं। उन्हें घोड़े की सवारी करने का भी शौक है। पुरुषों की तरह वह गाड़ी भी चलाती हैं। उनके पास कई गाड़ियां हैं।

Sheikha Mahra

शेखा महरा दुबई के जिस महल में रहती हैं, उसे ‘जबील पैलेस’ कहा जाता है। बताया जाता है जबील पैलेस में सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। बता दें कि शेखा महरा 11 भाई-बहनों के बीच पली-बढ़ी है। वह शेख राशिद की सबसे लाड़ली बेटी मानी जाती हैं। वह काफी स्टाइलिश हैं और उनका हर अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है।

Sheikha Mahra

शहजादी शेखा महरा का जन्म 26 फरवरी, 1994 में हुआ था। उन्होंने ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। महरा ने लंदन से डिग्री हासिल की। शायद यही वजह है कि उनके ऊपर लंदन की छाप नजर आती है और वह वहां की तरह ही खुली जिंदगी जीना पसंद करती हैं। वह ऊंट की सवारी करना भी पसंद करती हैं। शेखा महरा की नेट वर्थ करीब 1 बिलियन USD है। भारतीय रुपये में इस रकम को आंका जाए तो ये 82,11,55,00,000 रुपये होंगे।

इसे भी पढ़ें: जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: रश्मि देसाई ने एलन मस्क को बोला- I Love You

Spread the news