प्रतापगढ़: जनपद में प्रथम आगमन पर नवनियुक्त छात्र सभा जिला अध्यक्ष डॉ. मुकेश मिश्र का छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने लालगंज में ज़ोरदार स्वागत किया इसके अलावा शहर में कई जगह स्वागत किया गया। नवनियुक्त सभा जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यालय पर पहुंचने पर सर्वप्रथम भगवान परशुराम को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा ज़िला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष छात्र सभा डॉ. मुकेश मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर सपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी संजय पांडेय ने 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मनोबल बढ़ाया।

District President Dr. Mukesh Mishra

मुख्य वक्ताओं में पूर्व ज़िला अध्यक्ष लोहिया वाहनी हरीश शुक्ला, अंबिकेश तिवारी, रामकृष्ण मिश्र गुड्डू भैया, ज़िला पंचायत सदस्य लालगंज सुंदर पटेल, छात्र नेता अनाम अहमद (ईवीई), अमित पाठक, मोनु तिवारी, शशांक तिवारी, विजय तिवारी, प्रदीप यादव, सुमित बाजपेई, प्रदीप मिश्र, समीर, सेरवेश यादव, सत्यम, गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट टूर्नामेंट महदहा का हुआ भव्य शुभारंभ

Spread the news