Sakshi Murder Case: दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड (Sakshi murder case) ने पूरी मानवता को झकझोर दिया है। हालांकि इस मामले में आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, जिस तरह से उसने साक्षी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या की, वह सबकी नजर में आज भी घूम रहा है। साहिल ने साक्षी के शरीर पर चाकू से कई वार किए। दिल्ली पुलिस ने अपनी FIR में घटनास्थल के हालात का जिक्र किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो साक्षी मुंह के बल खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। आसपास खून पसरा था।

पुलिस ने जब साक्षी के शरीर को पलटा तो देखा कि उसके सिर पर भी चोट के निशान थे। पेट पर इतने जख्म थे कि उसकी आंतें बाहर निकल गई थीं। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए उसके माता-पिता को बुलाया। उन्होंने साक्षी को देखते ही पहचान लिया। इस हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पुलिस ने बरामद भी कर लिया है।

घटना को लेकर साक्षी के पिता ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं। एफआईआर में साक्षी के पिता के हवाले से बताया गया है कि साहिल साक्षी को करीब एक साल से जानता था। दोनों में बातें होती थीं। साक्षी के पिता जब उसे बात करने से मना करते तो वह नाराज होकर घर से चली जाती थी। साक्षी बीते 10 दिनों से अपनी सहेली के यहां रह रही थी। उसकी हत्या की जानकारी परिवार को उसकी सहेली नीतू ने दी। पिता के मुताबिक साक्षी नीतू के घर पर ही रुकी हुई थी। बता दें कि इससे पहले साक्षी परिजनों ने पुलिस को बताया था कि वे साहिल नाम के किसी शख्स को नहीं जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: विषकन्याओं और प्रोफेशनलों के हाथों मोदी को मिलेगी वीरगति

बता दें कि साहिल ने गत 28 मई को घटना को अंजाम दिय़ा। साक्षी की बेरहमी से हत्या करने के बाद वह अपनी बुआ के पास भाग गया था। उसकी बुआ उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में रहती है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने साहिल का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, साहिल घटना को लेकर गुमराह कर रहा है। हालांकि, वह अपने अपराध को पहले ही स्वीकार कर लिया है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में साहिल साक्षी की हत्या करता दिख रहा है। बताया जा रहा है साहिल अपराधी प्रवृत्ति का था। हत्या के समय उसके साथी भी वहां थे, जिसके चलते वह से गुजर रहे लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश नहीं की।

इसे भी पढ़ें: यश बन तनवीर खान मॉडल को किया ब्लैकमेल, द केरला स्टोरी से बढ़ा हौसला

Spread the news