कीव: युद्ध हमेश तबाही लाता है। युद्ध में न सिर्फ इंसान मरते हैं, बल्कि उससे पहले इंसानियत मरती है। इसी तरह की तबाही से दुनिया का एक देश यूक्रेन पिछले दो महीनों से जूझ रहा है। यहां इंसानियत रोजाना तिल तिल के मरा जा रहा है। जंग में शामिल लोग जमीन और हवस में इतने अंधे हो गया हैं, जो इंसानियत भूल दरिंगी की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। यहां निर्दोषों, मसूमों, मासूमों को गाजर मूली की तरह काट दिया जा रहा है। रूस (Russia-Ukraine war) के रौद्र रूप के चलते यूक्रेन में जगह जगह सामूहिक कब्रिस्तानें मिलने लगी हैं। यहां कई लोगों की सामूहिक हत्याकर दफना दिया गया है।

बूचा शहर के बाद अब राजधानी कीव से लगभग चालीस किलोमीटर दूर एक और इसी तरह का सामूहिक कब्रिस्तान मिला है। खबरों के मुताबिक इस कब्रों से कुछ लाशों को निकालकर उनका पोस्टमार्टम कराया गया है। महिलाओं की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। डॉक्टरों ने दावा किया है कि महिलाओं के साथ पहले रेप (Ukrainian women are raped) किया गया है, फिर उन्हें प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई है।

जानकारी के मुताबिक यूक्रेनी फॉरेंसिक डॉक्टर ब्लादिसलेव पेरोवस्की और उनकी टीम कीव के पास मिले सामूहिक कब्रगाह से लाशों को निकालकर उनका पोस्टमार्टम कर रहे हैं। डॉ. ब्लादिसलेव के अनुसार फोरेंसिक जांच में उन्होंने पाया है कि जिन यूक्रेनी महिलाओं को मारकर कब्र में दफनाया गया उनके साथ पहले रेप (Ukrainian women are raped) किया गया था। उन्होंने कहा कि वो इससे ज्यादा और जानकारी अभी नहीं दे सकते, क्योंकि उनको और उनकी टीम को अभी कई सौ लाशों की जांच कर डाटा इकट्ठा करना है। बता दें कि डॉ. ब्लादिसलेव और उनकी टीम बूचा, इरपिन और बोरोदियांका शहर से निकली लाशों का भी पोस्टमार्टम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: महिलाओं के साथ पार की गई बर्बरता की हदें

आरोप है कि रूसी सैनियों ने इन जगहों पर नरसंहार किया है। जानकारी के मुताबिक डॉ. ब्लादिसलेव और उनकी टीम हर रोज 15 डेड बॉडी की जांच कर रही हैं। इनमें से कई लाशें सड़ चुकी हैं और बहुत बुरी हालत में है। फिलहाल महिलाओं की मिल रही लाशें रूसी सैनिकों की हैवानियत को बया कर रही है। जिसकी हकीकत जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।

इसे भी पढ़ें: रूसी सैनिकों ने कीव परमाणु प्लांट पर किया कब्जा

Spread the news