मैनपुरी: मैनपुरी स्थित शीतला देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। ये सभी श्रद्धालु जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावली निवासी थे। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों की इलाज के लिए ​ले जाते समय जान चली गई। वहीं 17 अन्य घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के गांव खड़ीत निवासी सर्वेश सिंह सोमवार को अपने कुछ रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ मैनपुरी स्थित शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। यहां पूजा अर्चन कर रात को सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे के करीब औंछा रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्राली पलट गई। ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ट्रॉली पलटने से चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद करने लगे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला चिकित्सालय पहुंचे घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें चिकित्सकों ने इलाज के लिए सैफई के ट्रामा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा हॉस्पिटल ले जाते समय कुमारी रागिनी (16) पुत्री प्रमोद व गीता देवी (65) पत्नी राम भरोसे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रामा पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाकी अन्य का इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने ने चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: घायल पुलिसकर्मियों का सीएम योगी ने जाना हाल

इनकी गई जान

1. मालती देवी पत्नी प्रवेश उम्र करीव 35 वर्ष
2. गरिमा पुत्री प्रवेश उम्र करीव 10 वर्ष खडीत मिलावटी जसराना फिरोजावाद
3. रागिनी पुत्री प्रमोद उम्र 16 वर्ष
4. गीता देवी पत्नी रामभरोसे उम्र 65 वर्ष

घायल

अलका पत्नी मोहन उम्र 22 वर्ष, रीना पुत्री अवधेश उम्र 20 वर्ष, सुंदरवती पत्नी सुरेश चंद उम्र 50 वर्ष, लक्ष्मी पत्नी देवेश उम्र 27 वर्ष, मीरा पत्नी विनोद उम्र 42 वर्ष, कमलेश पत्नी सर्वेश चांद उम्र 45 वर्ष, चरण सिंह पुत्र रत्न सिंह उम्र 60 वर्ष, छोटेलाल, ओमवती, सुषमा, जय देवी, केशवती पत्नी उमेश उम्र 40 वर्ष, गुड्डी पत्नी जितेंद्र उम्र 55 वर्ष, संध्या पत्नी पिंटू उम्र 18 वर्ष, प्रिया पुत्री रिंकू उम्र 10 वर्ष, नीलेश पत्नी जगदीश, रिया पुत्री निर्मल उम्र 1 वर्ष।

इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश

Spread the news