Astrology: ज्योतिष व वास्तु के अनुसार घर में रसोई घर का विशेष महत्व है। वास्तु कहता है कि रसोई में खाना बनाने और घर के सदस्यों द्वारा भोजन करते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखा जाए तो संबंधित घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती। घर के लोग स्वस्थ रहते हैं और माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं कुछ खास बातों को, जिनका पालन खाना पकाते और खाते वक्त करना चाहिए-

स्नान के बाद बनाए भोजन

रसोई घर में हमेशा प्रातः स्नान के बाद ही प्रवेश करना चाहिए अर्थात भोजन हमेशा नहाने के बाद ही बनाना चाहिए।

अग्नि देव का आह्वान

वास्तु शास्त्र कहता है कि जब रसोई में खाना पकाया जाए तो सबसे पहले अग्निदेव को आहूति देनी चाहिए। इसलिए किचन में खाना पकाते वक्त एक चावल के दाने के बराबर अन्न निकाल कर उसे घी और मीठे के साथ अग्नि को समर्पित करने से अग्निदेव और मां अन्न पूर्णा की कृपा बनी रहती है।

पहली रोटी गाय के लिए निकालें

भोजन बनाने से पहले सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इस रोटी पर घी-शक्कर या गुड रखकर गाय को खिलाएं।

भगवान के भोग लगाएं

भोजन को तुलसी दल डालकर भगवान के भोग लगाएं और उसे प्रसाद बनाएं तदुपरांत उस भोजन को ग्रहण करें।

जमीन पर बैठकर करें भोजन

यदि संभव हो सके तो जमीन पर बैठकर ही भोजन करना चाहिए या फिर भोजन चेयर- टेबल पर बैठकर कर सकते हैं। लेकिन खड़े- खड़े भोजन करना, यह अन्नपूर्णा का अपमान है।

पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके लें भोजन

भोजन करते वक्त दिशा का ध्यान रखना चाहिए। हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए क्योंकि यह देव दिशा कहलाती है।

भोजन करते वक्त मौन रहें

भोजन करते वक्त बोलना, बातें करना सही नहीं है। ऐसा करने से कई बार भोजन श्वसन नली में चला जाता है जिससे काफी परेशानी हो सकती है और मां अन्नपूर्णा का भी अपमान होता है।

भोजन करते वक्त टीवी देखने में सावधानी

भोजन करते वक्त टीवी पर किसी भी तरह का नकारात्मक प्रोग्राम नहीं देखने चाहिए और न्यूज़ चैनल भी नहीं देखने चाहिए। भोजन पूरे सकारात्मक भाव से ही करना चाहिए।

भोजन की थाली में ना धोएं हाथ

कुछ लोग खाना खाने के बाद उसी थाली में जूठे हाथ धो लेते हैं। इसे शास्त्रों में बहुत गलत बताया गया है।अन्न की थाली में कभी जूठे हाथ नहीं धोने चाहिए। भोजन करने के बाद पहले उठकर हाथ धोएं और फिर साफ हाथों से थाली उठाकर थुलने के लिए रखें।

इसे भी पढ़ें: मंदिर से लौटने के पहले वहां कुछ देर जरूर बैठना चाहिए?

रात को न छोड़ें जूठे बर्तन

रसोई घर में रात को सिंक वगैरा में जूठे और गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है और अन्न पूर्णा देवी नाराज हो जाती है व ग्रह- नक्षत्रों का भी बुरा प्रभाव पड़ता है अतः रात को ही बर्तन साफ़ करके रखना चाहिए, इससे घर में हमेशा अन्न और धन की पूर्णता बनी रहती है।

भोजन बनाते समय रखें, ईश्वर का ध्यान

सबसे महत्वपूर्ण बात भोजन बनाते समय ईश्वर का नाम जप करते हुए पूरे पवित्र भाव से भोजन बनाना चाहिए। ऐसा करने से भोजन का सकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है और ऐसा भोजन करने वालों का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता रहता है।

इसे भी पढ़ें: ग्रहों का घर के वास्तु पर कितना असर

Spread the news