फतेहपुर: नाबालिग की उम्र सीमा घटाए जाने को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका है, वहीं नाबालिग एक के बाद एक जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। फतेहपुर जिले में एक नाबालिग किशोर ने नाबालिग किशोरी के साथ जघन्य वारदात को अंजाम देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे हालत बिगड़ने से 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। सनसनीखेज घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने स्थिति को संभालते हुए न केवल मुकदमा दर्ज कराया बल्कि आरोपी को हिरासत में लेते हुए विधिक कार्रवाई की।

बुधवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर ने 14 वर्षीया नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जब किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची तो उसने आप बीती बताई। हालात खराब होने पर परिजनों ने पीड़िता को पास के झोला छाप डॉक्टरों से उपचार कराया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गयी और किशोरी की मौत हो गयी। इससे गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। उधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसपी ने मामले की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: महिला को स्टेशन से अगवाकर कर किया गैंगरेप

एसपी के अनुसार 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसपर तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी, एसटी एक्ट मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी ने बताया, प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि यह घटना रात में हुईं थी। सुबह चौकीदार और झोलाछाप डॉक्टर ने बताया कि परिजनों ने लड़की को डांटा फटकारा था, जिससे उसने चूहे मार की दवा खाई थी। फिर घरवाले उसे सुबह आठ बजे पाल डॉक्टर के पास ले गए। जहाँ पर पानी पिलाया गया और किशोरी को उल्टी कराई गई।

इसके बाद डॉक्टर ने तबीयत ठीक कहकर घर भेज दिया। घर जाने पर पीड़िता का स्वास्थ्य खराब होने लगा। तो वहीं रीजन दोपहर 12 बजे थाने आए और मामले पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। बच्ची को उपचार हेतु सीएचसी अमौली भेजा गया। यहाँ पर चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ खाना बताया। डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गयी। एसपी ने बताया, मुख्य आरोपी और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा दुष्कर्म

Spread the news