नई दिल्ली: महिला सुरक्षा के लाख दावे कर लिए जाएं पर दुनिया के किसी भी हिस्से में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आज महिलाएं जहां हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, वहीं दुभार्ग्य वश संस्थान में ही यौन शोषण हो जाता है। ऐसा ही मामला सबसे सुरक्षित जगह राष्ट्रपति भवन से सामने आया है, जहां तैनात महिला सैनिक को वहीं का कर्मचारी अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामला फ्रांस के अधिकारी राष्ट्रपति आवास एलिसी पैलेस का है। जहां इस साल की शुरुआत में महिला सैनिक के साथ रेप किया गया।

रेप के इस मामले में जांच चल रही है। इसकी जानकारी पेरिस अभियोजक कार्यालय की तरफ से दी गई है। एक समाचार एजेंसी को अभियोजक कार्यालय ने बताया कि इस मामले की जांच 12 जुलाई को शुरू हुई थी, लेकिन मीडिया में खबरों की पुष्टि नहीं की गई है। राष्ट्रपति आवास एलिसी पैलेस की सुरक्षा में तैनात महिला सैनिक ने आरोप लगाया है कि यहा तैनात एक कर्मचारी ने 1 जुलाई को उसका रेप किया था। जब यह घटना हुई उस वक्त राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रो पैलेस में नहीं थे। वह उस दिन शाम को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। बता दें कि एमैनुअल मैक्रो एलिसी पैलेस में ही रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में गायत्री को उम्रकैद

पेरिस अभियोजक कार्यालय के मुताबिक आरोपी से संदिग्ध तौर पर नहीं बल्कि सहायता प्राप्त गवाह के तौर पर पूछताछ की गई है। एलिसी पैलेस में हुए रेप के मामले में आरोपी को पद से हटा दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी वारदात वाले दिन राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रो के साथ पार्टी में था। उसने वहां खूब शराब पी ली थी। खबरों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब यहां कोरोना प्रतिबंधों में कुछ छूट दे दी गई थी। वहीं दुष्कर्म ऐसी जगह पर हुआ जहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है।

इसे भी पढ़ें: 24 की उम्र में महिला 500 मर्दों से बना चुकी है संबंध

Spread the news