जयपुर: राजस्थान में भगवा झंडा लहराने को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ लाल मीणा ने मनाही के बावजूद भी ऐतिहासिक आमागढ़ किले पर मीणा समाज का झंडा फहराया है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। वहीं सांसद किरोड़ लाल मीणा ने खुद ट्वीट करके अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि कांगेस की तरफ से आमागढ़ किले पर भगवा फहराने की आशंका व्यक्त की गई थी, जिसके चलते यहां पुलिस पहले से मुस्तैद थी।

आमागढ़ किले पर झंडा फहराने का वीडियो भाजपा सांसद ने ट्वीट कर शेयर किया है। इसी ट्वीट में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘मुझे आमागढ़ फोर्ट गिरफ्तार कर लिया गया है।’ जानकारी मिल रही है कि डॉ. किरोड़ी लाल को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया है। वहीं भाजपा सांसद का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनके साथ कई समर्थक भी देखे जा रहे हैं। बता दें कि रविवार की सुबह भाजपा सांसद ने जंगल के रास्ते पहाड़ी पर चढ़कर आमागढ़ किले पर मीन समाज के ध्वजा को फहराया है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: ऐसे ही लोग जिंदा रखे हुए हैं मानवता

वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा सांसद यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैंने और समर्थकों ने मीणा समाज का झंडा फहराया है। इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने इसके कई वीडियो और फोटो को कैमरे में कैद कर वायरल करने में लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि आमागढ़ किला जयपुर में है।

वहीं भाजपा सांसद की गिरफ्तारी पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अशोक गहलोत की सरकार को घेरते हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की रिहाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आमागढ़ किले के मामले में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी निंदनीय है। भाजपा सांसद डॉ. मीणा को तत्काल रिहा किया जाए।

इसे भी पढ़ें: सीएम का आदेश भी नहीं मान रहे पुलिस अधिकारी

Spread the news