नई दिल्ली: महिलाओं के लिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए रिजर्व सीट दिए जाएंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला यात्रियों की आरामदायक और सुरक्षित सफर के लिए महिलाओं के लिए विशेष बर्थ और कई अन्य सुविधाएं भारतीय रेलवे की ओर से दी गई हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर क्लास में छह बर्थ रिजर्व होंगी जबकि गरीब रथ, राजधानी, दुरंतो और पूरी तरह से एसी एक्सप्रेस ट्रेनों की 3एसी क्लास में 6 ही बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह कोटा महिला यात्रियों के लिए लागू होगा, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो और वे अकेले या महिलाओं के समूह के साथ यात्रा कर रही हों।

इसे भी पढ़ें: ‘घटिया आजम खान’ को मिली नई पहचान

इनके लिए भी आरक्षित होंगी ट्रेनें

इसके साथ ही लंबी दूरी वाली ट्रेन के प्रत्येक स्लीपर कोच में छह से सात लोअर बर्थ, 3एसी कोचों में चार से पांच लोअर बर्थ, 2एसी कोचों में तीन से चार बर्थ वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं व गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस श्रेणी के कोटे को ट्रेन के कोच के अनुसार ही तय किया जाएगा। बता दें कि यह घोषणा लोगों के सुरक्षित सफर के लिए किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में दोगुना गति से बढ़ रहा ओमिक्रॉन

Spread the news