गोंडा: पीआरवी की सक्रियता के चलते उतरौला से रास्ता भटक कर गोंडा पहुंची लड़की को उसके परिजनों से साकुशल मिला दिया गया है। पीआरवी 0860 को सूचना मिली थी कि शारो बानो नाम कि महिला रास्ता भूल गयी है, महिला पुलिस की आवश्यक्ता है। इस सूचना पर PRV प्रभारी किशन कुमार, महिला कांस्टेबल सोनी राजवंशी, चालक जव्वाद अली तत्काल मौके पर पहुँचे और रास्ता भटकी लड़की शारा बानो उम्र करीब 16 वर्ष से पूछताछ की। पूछताछ में लड़की की तरफ से बताया गया कि वह मधइयाँ मोड़ उतरौला जनपद बलरामपुर से भूल कर जनपद गोण्डा चली आयी है।

लड़की ने बाजार बगीया थाना धानेपुर में अपना ननिहाल होना बताया गया। पीआरबी कर्मियों ने लड़की के घऱ वालों से फोन पर वार्ता कर लड़की को लेने हेतु उसके नन्हियाल धानेपुर में बुलाया गया। पीआरवी कर्मियों की तरफ से लड़की को उसके ननिहाल धानेपुर ले जाकर उसके भाई व पिता को सुपुर्द किया गया।

इसे भी पढ़ें: विधायक का अश्लील वीडियो वायरल

PRV कर्मियों की तत्परता से भटकी हुई लड़की को उसके घर वालों के पास पंहुचाया गया, जिसका जनता में सराहना की जा रही है। फिलहाल पीआरवी की इस मदद की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: व्यापारी के बेटे को पुलिस ने किया बरामद

Spread the news