Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह निक जोनस के साथ एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस तस्वीर को उन्होंने खुद अपने सोशल प्लेटफार्म पर शेयर किया है। इस तस्वीर में बिकिनी में अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की गिनती हॉट और सेक्सी अभिनेत्रियों में की जाती है। उनके फैंस को अक्सर उनका हॉट अवतार देखने को भी मिलता है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निक जोनस से शादी करने के बाद कुछ ज्यादा ही सेक्सी हो गई हैं। शादी के बाद से वह अपने पहनावे को लेकर कई बार चर्चा में आ चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी कुछ निजी तस्वीरों को सोशल प्लेटफार्म पर शेयर किया है, जिसको लोग पसंद करने के साथ साथ मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जिस तस्वीर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है, उसमें वह बिकिनी में पेट के बल लेटकर सेल्फी ले रही हैं। प्रियंका के पति निक जोनस उनकी जांघ पर नाश्ता रखकर खा रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर प्रियंका के फैंस बेकाबू होते दिख रहे हैं। इसीलिए वह मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है ‘स्नैक्स’। इस पर उनके फैंस डिमांड कर रहे हैं कि ऐसा ही स्नैक्स मुझे भी खाना है, तो कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को इससे पहले भी अपनी तस्वीरों को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है।

प्रियंका चोपड़ा की खासियत है कि वह अपनी जिंदगी अपने हिसाब से एंजॉय कर रही हैं। उनके बारे में लोगों की सोच क्या है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। लोगों के कहने के चक्कर में अपना हसीन पल क्यों छोड़ा जाए।

प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज ही उन्हें औरों से अलग बनाता है। यही वजह है कि वह अपने पहनावे और हॉटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल उन्होंने हाल में अपनी इन हॉट तस्वीरों को शेयर कर इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जाह्नवी ने धमाल इंडिया डांस प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

Spread the news