Prayagraj: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस अभिरक्षा में गोलीमार हत्या कर दी गई है। पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई को लेकर प्रयागराज में मेडिकल के लिए जा रही थी। इसी दौरान उस पर ताबड़तोड़ फयारिंग शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक इस फायरिंग में अतीक अहमद और उसके भाई असरफ की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक अतीक अहमद और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। अतीक अहमद को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी की भीड़ में शामिल थे। हालांकि पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने के बाद हमलावरों ने खुद को सरेंडर कर दिया। तीनों आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: आर्मी ने कैंटोनमेंट एरिया को किया सील

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद प्रदेश में एकबार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था के साथ मुख्यमंत्री को भी घेरने की कोशिश की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अतीक अहमद की मौत पर मातम जाते हुए कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है। वहीं मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर हलचल काफी बढ़ गई है।

उधर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। स्वतंत्र देव सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है। बता दें कि वारदात के समय अतीक अहमद और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे। पुलिस टीम ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की निशानदेही पर शनिवार को कई जगहों पर छापेमारी की थी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की योजना से बदल गई अखिलेश की किस्मत

Spread the news