Pratapgarh News: सृजना साहित्यिक संस्था (Srijana Literary Sanstha) के तत्वधान में पूज्य माता गंगा देवी की पावन स्मृति में सरायदली साहित्य महोत्सव (Saraidali Literary Festival) के अंतर्गत कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह (Honor Ceremony) का आयोजन सरायदली में आयोजित किया गया। इस मौके पर कवियों ने अपने काव्य पाठ से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि साहित्यकार डॉ संगम लाल त्रिपाठी ‘भँवर’ ने किया। मुख्य अतिथि आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र के निदेशक लोकेश कुमार शुक्ला रहे। संचालन अनिल कुमार ‘निलय’ ने किया। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदंत शांति मित्र, डॉ श्याम शंकर शुक्ल, डॉ साहिदा, अनिल प्रताप, रोशनलाल उमरवैश्य, राजीव कुमार आर्य रहे।

इस मौके अंकिता मिश्रा, गजेंद्र सिंह, अनिरुध्द मिश्रा, चंद्रकांत त्रिपाठी, सुरेश नारायण, शेष नारायण दुबे, श्याम शंकर शुक्ल, शिव भानु मौर्य, कृष्णा, डॉ साहिदा, राधेश्याम, लखन प्रतापगढ़ी, छेदीलाल मौर्य, कुंज बिहारी लाल, चंद्रेश बहादुर सिंह, अनिल प्रताप त्रिपाठी, राजकुमार विश्वकर्मा, अमरनाथ गुप्ता, विकास यादव प्रमुख रहे। वरिष्ठ कवि डॉ भानु प्रताप त्रिपाठी की पुस्तक गुरुवांजलि भाग-1 का विमोचन हुआ।

इसे भी पढ़ें: मिट्टी लेने गईं पांच लड़कियां मिट्टी के टीले में दबीं, दो की मौत

महोत्सव के आयोजक डॉ दयाराम मौर्य ‘रत्न’ ने कहा कि ग्रामीण सृजन शील प्रतिभाओं का विकास ही महोत्सव का लक्ष्य है। मुख्य अतिथि निदेशक लोकेश कुमार शुक्ल ने कहा कि माता गंगा देवी ने डॉक्टर दयाराम मौर्य ‘रत्न’ जैसे पुत्र रत्न को जन्म दिया। सरायदली की पवित्र भूमि भी धन्य है जहां साहित्य का विकास हो रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉक्टर बृजभानु सिंह, राकेश कनौजिया, राजीव कुमार आर्य, वीना श्रीवास्तव, डॉ श्रद्धा सिंह, विष्णु नारायण मिश्र का माता गंगा देवी स्मृति सम्मान गौरव सम्मान से नवाजा गया। अंत में प्रेमदास मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: सब रजिस्टार बनीं उत्कर्षिनी का भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान

Spread the news