Pratapgarh News: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष रुचि केसवानी के नेतृत्व में शनिवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन (PM Modi birthday) सेवा सप्ताह के रूप में नगर स्थित गोपाल मंदिर प्रांगण में केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर ईश्वर से प्रधानमंत्री के दीर्घ आयु की कामना की (PM Modi birthday)। इसके उपरांत जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया।

Pratapgarh News

इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने प्रधानमंत्री को भारत मां का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री (PM Modi birthday) के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से समाज के अन्तिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: नये भारत के दिव्यदर्शी हैं पीएम मोदी

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, प्रमिला शुक्ला, सारिका केसरवानी, मिथिलेश तिवारी,ज्योत्सना खंडेलवाल, नीलम हिंद,विमला शुक्ला, माधुरी सिंह, पिंकी दयाल आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रहींl

इसे भी पढ़ें: सनातन के संरक्षक और महायोद्धा बन कर उभरे मोदी

Spread the news