Petrol-Diesel Latest Price: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के समाप्त होते ही पेट्रो मूल्यों में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी की है। दाम में की गई बढ़ोतरी की दरें बुधवार की सुबह से लागू हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी की है। इससे पहले सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में 80 पैसे पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी के पीछे क्रूड आयल का मंहगा होना बताया जा रहा है। तेल कंपनियों का कहना है कि मौजूदा दर उस समय का है जब क्रूड आयल 80 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 137 दिनों तक तेल कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हो पाई, जिसके चलते दाम एक जगह स्थिर हो गए। वहीं रूस और यक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते क्रूड आयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 रुपए तक का हो सकता है इजाफा

ऐसे में माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी इसी तरह आगे भी जारी रहेगी। जिसका अतिरिक्त भार आम जनता को सहन करना पड़ेगा। क्योंकि पेट्रो मूल्य में वृद्धि का असर मंहगाई पर पड़ता है। पेट्रो मूल्य में वृद्धि से अन्य चीजों का मंहगा होना स्वाभाविक है। माल का ढुलाई भाड़ा मंहगा होने से मंहगाई की दर में बेतहाशा वृद्धि के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा शासित राज्यों में 20 रुपए तक सस्ता हुआ पेट्रोल

Spread the news