पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह एकबार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार के आरा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होनी है। जानकारों की मानें तो दोनों के बीच लंबे समय से रिश्ते सामान्य नहीं है। यही वजह रही कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लंबे समय से अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं।

पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर दो-दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। इस बात की जानकारी ज्योति के अधिवक्ता विष्णु धर पांडेय ने पत्रकारों से बात करते हुए दी है। अधिवक्ता विष्णु धर पांडेय ने बताया कि पवन सिंह शादी के बाद से ही ज्योति के साथ अत्याचार करते रहे हैं। वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज भी करते रहते हैं। इसके चलते उनकी निजी जिंदगी काफी प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि ज्योति सिंह आरा कुटुम्ब न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: Namrata Malla ने किलर डांस मूव्स से लगाई आग

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों के गायक व अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई है। ज्योति सिंह तलाक की अर्जी दाखिल करने आरा की फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। हालांकि उनके साथ पवन सिंह नहीं थे। वहीं सूत्रों की मानें तो कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी अभिनेता पवन सिंह ने दी है।

2018 में हुई थी शादी

बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया की रहने वाली हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि पवन सिंह की पहली पत्नी के साथ भी रिश्ते अच्छे नहीं थे। वहीं ज्योति सिंह के साथ रिश्तों को लेकर पवन सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते रहे हैं। चर्चा है कि ज्योंति सिंह लंबे समय से अपने मायके में रह रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Poonam Pandey: फैंस के सामने रखी यह शर्त

Spread the news