Padma Awards 2020: देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सम्मान भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरास्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में दिया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक हॉल में पद्म पुरस्कार से लोगों को सम्मानित किया। इसमें सुष्मा स्वराज और अरुण जेटली जैसे नेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 141 लोगों को वर्ष 2020 के पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म परस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को पद्म विभूषण पुरस्कार सौंपा। पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उपस्थित रहे। गायक सुरेश वडकर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरेश वडकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सम्मान पाकर उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है।

इसी क्रम में भारत की प्रथम महिला एयर मार्शल डॉक्टर पद्मा बंदोपाध्याय, अभिनेत्री कंगना रनौत, गायक अदनान सामी, अभिनेत्री सरिता जोशी, डॉ.. हिम्मत राम भांभू, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: यूपी का प्लान लेकर फिर आ रहे शाह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत उनकी पत्नी संगीता जेटली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान 2020 से सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: पीएम के मुरीद हुए शशि थरूर

Spread the news