कानपुर: ओमिक्रॉन से बचने के लिए एक तरफ जहां सरकार सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है, वहीं दूसरी तरफ विदेशों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। व्यवस्था ऐसी है कि विदेशों से आए लोगों की सूची स्वास्थ्य महकमे को तब मिलती है जब यात्री अपने घरों को पहुंच चुके होते हैं। ऐसे ही नामों की सूची मिलने के बाद कानपुर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। कानपुर स्वास्थ्य विभाग को विदेश से घूम कर लौटे 115 यात्रियों की सूची मिली है। विदेश यात्रा कर शहर लौटे 115 यात्रियों की सूची मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूची में मिले नंबर पर फोन किया जा रहा है। इसके अलावा आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) को सूची के आधार पर लोगों के घरों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह के मुताबिक सूची के आधार पर आरआरटी विदेश से लौटे लोगों के घरों में जाकर जांच करेंगी। साथ ही उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक इन यात्रियों को क्वांरटीन कराया जाएगा तथा उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सूची के मुताबिक सबसे ज्यादा लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। इसके अलावा बोत्सवाना, चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दुबई व अन्य देशों से भी लोग आए हैं।

इसे भी पढ़े: ओमिक्रॉन: एनआरआई समेत चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

इनमें अधिकतर लोग विदेश घुमने और कुछ लोग कारोबार के सिलसिले से गए थे। इनके घर लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग को नामों की सूची सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लौटा यात्री आईआईटी का रहने वाला है, जबकि अन्य यात्री जाजमऊ, स्वरूपनगर, आर्यनगर, सिविल लाइंस, चमनगंज आदि क्षेत्रों से हैं। नामों की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फोन से सबसे संपर्क कर सेहत का ब्योरा ले लिया है।

इसे भी पढ़े: पीएम मोदी ने लाल टोपी से किया रेड अलर्ट

Spread the news