Neha Singh Rathore: गाने के जरिए सत्ता पक्ष से तीखे सवाल करने वाली नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) जल्द राजनीति (politics) में एंट्री कर सकती हैं। इसका उन्होंने खुद संकेत दिया है। हालांकि उनका राजनीति (politics) से जुड़ाव काफी समय से रहा है, और चुनाव के दौरान उनका गाना वायरल होना आम बात हो गई है। नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) के गाने जहां सत्ता पक्ष को चुभने वाले होते हैं, वहीं विपक्ष का चुनावी हथियार भी बनते हैं। नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) के सवाल अक्सर बीजेपी शासित राज्यों से होते हैं, शायद यही वजह है कि वह हर दल की चहेती भी हैं। लगभग सभी पार्टियों का समर्थन नेहा सिंह राठौर को मिलता रहता है। नेहा सिंह राठौर बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होकर राजनीति में पदार्पण करने के संकेत दे दिए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के दौरान नेहा सिंह राठौर का ‘यूपी में का बा’ (UP Mein Ka Ba) गाना काफी सुर्खियों में रहा। इस गाने को गाकर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) काफी चर्चा में आ गई थीं। इतना ही नहीं उनपर बीजेपी (BJP) विरोधी होने का टैग भी लगा था। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी नेहा सिंह राठौर बिहार में का बा गाकर चर्चा में रहीं। नेहा सिंह राठौर के सत्ता पर करारा प्रहार करने वाले गानों के चलते यह कयास लगने लगे थे कि वह राजनीति में आ सकती हैं। लेकिन अब इसपर उन्होंने खुद जवाब दिया है।

एक न्यूज चैनल के शो के दौरान नेहा सिंह राठौर से राजनीति से जुड़ा सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि अटकलें हैं कि आप आरजेडी ज्वाइन करने वाली हैं, ऐसे में क्या आपका किसी पार्टी के लिए साफ्ट कॉर्नर है या कभी हम आपको राजनीति में देखेंगे। इस सवाल पर नेहा सिंह राठौर ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान जब मैंने बिहार में का बा गया था, तो लोगों ने कहा था कि मैं आरजेडी की एजेंट हूं। यूपी चुनाव के दौरान गया तो लोगों ने कहा कि मैं सपा की एजेंट हूं। उन्होंने कहा कि मेरा अपना मानना है कि जो सत्ता में है, सवाल उससे किया जाए। विपक्ष से सवाल करके हम क्या करेंगे उसके पास क्या होता है?

बता दें कि नेहा सिंह राठौर के तर्क अपनी जगह सही हैं। सत्ता पक्ष से सवाल वाजिब होती है। लेकिन जब सवाल एक पार्टी की सत्ता से बारबार होंगे तो सवाल करने वाले की मानसिकता पर भी सवाल उठेंगे। नेहा सिंह राठौर को केवल बीजेपी शासित राज्यों में कमियां नजर आती हैं। उनके सारे गाने केवल बीजेपी शासित राज्यों के लिए बनते हैं। जबकि अन्य राज्यों में दूसरे दलों की सरकारें हैं, लेकिन गायिका ने और किसी सरकार पर कभी सवाल नहीं किए।

इसे भी पढ़ें: ‘एक एशिया’ के विचार को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी

फिलहाल राजनीतिक जानकारों की मानें तो नेहा सिंह राठौर का कांग्रेस से नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। ऐसी चर्चा है के लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वह कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ सकती है। हालांकि चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से अपनी सियासी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि खुद नेहा सिंह राठौर कहती हैं कि जो सत्ता में होता है, सवाल उसी से पूछे जाएंगे। जबकि जिस कांग्रेस के साथ वह नजदीकियां बढ़ा रही हैं, वह देश की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा राज करने वाली पार्टी है। ऐसे में क्या कांग्रेस की जवाबदेही नहीं बनती।

इसे भी पढ़ें: विचारों की जंग है ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’, देखें शानदार ट्रेलर

Spread the news