मुंबई: मॉनसून की जोरदार दस्तक ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। मुंबई में भारी बारिश ने आफत मचा दिया है। गत शाम से मुंबई व आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश की वजह से हर जगह पानी पानी हो गया है। कुछ जगहों पर रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गई हैं, तो कई घरों में भी पानी घुस गया है। वहीं भारी बारिश की वजह से मुंबई में दो हादसे की सूचना आ रही है, जिसमें करीब 11 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Mumbai rain

यह हादसा मुंबई के चेंबूर के भारत नगर इलाके में लैंडस्लाइड के चलते झुग्गियों की दीवार गिरने से हुई है। अचानक हुए इस हादसे में कई लोग चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड के मुताबिक रेस्क्यू करके 13 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। वहीं भारी बारिश की वजह से मुंबई के विक्रोली में भी हादसा हुआ है। यहां बारिश की वजह से एक घर ढह गया है, जिसके मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के मलबे में अभी भी फंसे होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त मुंबई के नालासोपारा में भी सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है।

इसे भी पढ़ें: 17 किलो सोना और पांच लाख रुपए कैश लूट ले गए बदमाश

बताते चलें कि भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर रेलवे ट्रैक डूब गए हैं, जिसके चलते लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। बीते 6 घंटों में मुंबई में 600 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के चलते कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: छात्रा का प्रधानाचार्य कर रहा था रेप, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ा

Spread the news