नई दिल्ली: मुंबई क्रूज पार्टी ड्रग केस अब पूरी तरह से राजनीतिक रूप ले लिया है। हालांकि इस मामले को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक शुरू से ही राजनीतिक रूप देने में लगे हुए थे। उन्होंने एनसीबी की छापेमारी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया था। उनके आरोपों की जद में एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े से लेकर भाजपा के कुछ नेता भी आ गए हैं। वहीं इस मामले में भाजपा नेता मोहित कंबोज ने नवाब मलिक पर 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा किया है।

भारतीय जनता सुवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज ने ड्रग मामले में अपने और परिवार के सदस्यों के खिलाफ महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की तरफ से झूठे आरोप लगाए जाने को लेकर 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा किया है। बता दें कि जब से मुंबई क्रूज पार्टी ड्रग केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी, तब से नवाब मलिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और इसके जोनल डॉयरेक्टर समीर वानखेड़े पर हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने वानखेड़े की निजी जिंदगी को भी मीडिया में घसीट दिया है। मलिक ने मोहित कंबोज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी में शामिल हुए 7 विधायक

मीडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा से संबंध रखने वाले मोहित कंबोज ने बीते दिनों 9 अक्टूबर को नवाब मलिक के खिलाफ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने उनसे मानहानिकारक बयान देने से मना किया था। इसके बावजूद भी नवाब मलिक 11 अक्टूबर को कुछ चैनलों के माध्यम से अपने आरोपों को फिर दोहराया था। इस पर मोहित कंबोज ने नवाब मलिक को नोटिस भेजकर लगाए गए आरोपों को सच साबित करने की चुनौती भी दी थी। उन्होंने कहा था कि या तो सच साबित करें या फिर बदनाम करना बंद करें। वहीं नवाब मलिक लगातार अपने आरोपों को दोहराते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने दिलाई यूपी की असली पहचान: शाह

Spread the news