Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। वह लंबे समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती चल रहे हैं। लेकिन रविवार को अचानक उनकी सेहत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। यह खबर लगते ही उनके परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया लगातार मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की सेहत पर नजर रखे हुए हैं।

लंबे समय से चल रहे बीमार

गौरतलब है कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत बताई जा रही है। रविवार दोपहर को अचानक में उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। डॉक्टरों ने उन्हें (Medanta Hospital) आईसीयू में शिफ्ट कर, बेहतर उपचार कर रहे है। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। इसके अलावा उनका ब्लडप्रेशर भी कम हो गया था।

पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की सेहत बिगड़ने की खबर मिलते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) पहुंच गए। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे करके मुलायम सिंह के भाई व बाकी परिवार के अन्य सदस्य भी मेदांता (Medanta Hospital) पहुंच गए हैं। जबकि शिवपाल यादव और अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: सिपाही से अभद्रता करने पर भाजपा के पूर्व चेयरमैन समेत कई पर केस दर्ज

डेढ़ महीने से हैं भर्ती (Mulayam Singh Yadav)

जानकारी के मुताबिक पिछले करीब डेढ़ महीने से मुलायम सिंह यादव अस्पताल में ही भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। वह खाना भी खा पाने में असमर्थ हैं, उन्हें पाइप के जरिये तरल डाइट दी जा रही है। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। बता दं् कि इससे पहले छह सितंबर को भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका हाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव को जून में यहां भर्ती कराया गया था। जुलाई में उनकी पत्नी आराधना गुप्ता का निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। गत कई दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे।

इसे भी पढ़ें: तालाब में गिरी ट्रैक्टर-टाली, 27 श्राद्धालुओं की मौत

Spread the news