Mulayam Singh Yadav: सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थी और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में उनका इलाज चल रहा था।1 अक्टूबर को अचानक उनकी सेहत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। यह खबर लगते ही उनके परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद से उनकी हालत लगातार चिंता जनक बन गई। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया की टीम लगातार मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की सेहत पर नजर बनाए हुई थी। उधर मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर आते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी दिग्गज नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

गौरतलब है कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उन्हें यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत थी। 1 सितंबर दिन शनिवार दोपहर को अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। डॉक्टरों ने उन्हें (Medanta Hospital) आईसीयू में शिफ्ट कर, बेहतर उपचार कर रहे है। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। इसके अलावा उनका ब्लडप्रेशर भी कम हो गया था।

पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की सेहत बिगड़ने की खबर मिलते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) पहुंच कर उनका हाल जाना था। इसके बाद से परिवार के अन्य सदस्यों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

डेढ़ महीने से थे भर्ती (Mulayam Singh Yadav)

जानकारी के मुताबिक पिछले करीब डेढ़ महीने से मुलायम सिंह यादव अस्पताल में ही भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। वह खाना भी खा पाने में असमर्थ हैं, उन्हें पाइप के जरिये तरल डाइट दी जा रही थी। सोमवार को उनको सीसीयू में शिफ्ट करना पड़ गया था। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआओं और हवन करने का दौर शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें: बृजलाल खाबरी ने ‘दलित मिशन’ के लिए छोड़ दिया घर बार

बता दें कि मुलायम सिंह यादव को जून में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जुलाई में उनकी पत्नी आराधना गुप्ता का निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। गत कई दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे।

इसे भी पढ़ें: सूने घर बुलाते हैं…

Spread the news