नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बुधवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा रहे हैं तो वहीं कुछ दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी भी कर दी गई है। केंद्री मंत्रिमंडल में इस बार जहां युवाओं को तरजीह दी जा रही है तो महिलाओं की भागीदारी भी और बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री ने इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे युवा चेहरों को कैबिनेट में प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही कानून और अन्य तकनीकी विषयों में दक्ष लोगों को कैबिनेट में तरजीह दी जा रही है। जानकारों और क्षेत्र विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जानकारी के मुताबिअक 13 वकील, 6 चिकित्सक, 5 इंजीनियर और 7 लोक सेवकों को मंत्री पद दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मीडिया ने की भारत की छवि खराब करने की कोशिश

केंद्र की मोदी सरकार ने जहां एक तरफ उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ा है तो वहीं अब कैबिनेट विस्तार में आधी आबादी की हिस्सेदारी और बढ़ाई जा रही है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड 11 महिला मंत्री होंगी। वहीं सरकार ने जातिगत समीकरण को साधने की भी कोशिश कर रही है। इस नजरिए से नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री होंगे साथ ही 5 अल्पसंख्यक मंत्री भी होंगे। जबकि नए मंत्रिमंडल में 12 एससी और रिकॉर्ड 8 एसटी मंत्री होंगे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने चलाया विधानसभा सत्र

Spread the news