Mirzapur: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) की माता को मिर्जापुर (Mirzapur) में 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। मां के निधन की सूचना पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) अपने पैतृक गांव मिर्जापुर के औडी गांव पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल होकर मां की अर्थी को कंधा दिया। कैबिनेट मंत्री की मां के शव को शमशान घाट के लिए रवाना गए हैं।

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) की मां का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जा रहा है। इससे पहले मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और उनके पैतृक आवास ग्राम औडी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इधर स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) की माता के निधन की सूचना मिलते ही बीजेपी के कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: राम गोपाल यादव को सताया अतीक अहमद के बेटे की हत्या होने का डर

गौरतलब है कि मंत्री स्वतंत्र देव की मां लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उम्र अधिक होने के चलते उनके स्वास्थ्य में सुधार होता नजर नहीं आ रहा था। वहीं मां के निधन की खबर मिलते ही स्वतंत्र देव सिंह अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर तुरंत अपने गांव पहुंच गए। उत्तर प्रदेश के दोनों ही उप मुख्यमंत्रियों समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपनी मां के निधन की सूचना कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि ईश्वर की इच्छा बड़ी प्रबल है…

अंधकार में भी अपने विचारों और स्नेह से मेरा जीवन असीम रौशनी से भर देने वाली, मेरी दुनिया, मेरी पूज्य माताजी ने आज हम सब को छोड़कर इस संसार से विदा ली है। मैं उनके चरणों में नमन करता हूं… ॐ शांति!

इसे भी पढ़ें: तो क्या ‘नंदी’ को अतीक ने दिए 5 करोड़ रुपये, मंत्री ने दिया यह जवाब

Spread the news