लखनऊ: राज्य मंत्री पलटू राम आज गोंडा जनपद के परसपुर से ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह से गोमतीनगर स्थिति उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लंबी चर्चा हुई। बता दें कि बलरामपुर सदर से विधायक पलटू राम को हाल ही में हुए योगी कैबिनेट विस्तार में राज्य मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनाए जाने के बाद पहली पलटू राम अपने राजनीतिक मित्र अजय सिंह से मिलने आज अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचे थे।

Paltu Ram

बताया जा रहा है इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अपने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को और गति देने की दिशा में बातचीत कर आगे की रणनीति बनाई गई। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव अब काफी करीब है। ऐसे में मंत्री पलटू राम को जहां दोबारा जनता के बीच उतरना है, वहीं अजय सिंह भी परसपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अजय सिंह अपने क्षेत्र में लगातार दौरा कर रह हैं। वह जनता का हालचाल जानने के साथ साथ उनकी हर संभव मदद भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘राहुल-प्रियंका वापस जाओ’ के लगे पोस्टर

दोनों नेताओं के सामने क्षेत्र में कम समय में काम करने की चुनौती है। क्योंकि जो काम करता है जनता को उनसे अपेक्षाएं भी काफी ज्यादा होती हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख ने काम कराकर जीता दिल

Spread the news