Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau) में थाना घोसी के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना घोसी पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल करा लिया है।

अकेला पाकर घटना को दिया अंजाम

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी मेरी बेटी सुबह कूड़ा फेंकने के लिए गई थी। घना कोहरा होने की वजह से दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। आरोपियों ने इसका फायदा उठाते हुए लड़की का मुंह दबा कर उठा लिया। खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया। यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। हम लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ लड़की को ढूंढना शुरू किया। हम लोग लड़की को ढूंढते हुए घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में स्थित ट्यूबल पर पहुंचे। यहां ताला बंद था।

लड़की के पिता मुताबिक उन लोगों ने टयूबल के सुराख से अंदर झांका तो, उन्हें लड़की दिखाई पड़ी। लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। लड़की के पिता का कहना है कि हम लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया और तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्यूबल का ताला तुड़वाया और लड़की को मुक्त कराकर थाने लाई। पीड़िता की तहरीर पर शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है। सभी आरोपी गांव के ही हैं।

इसे भी पढ़ें: भौली गांव में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि थाना घोसी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खानपुर बुजुर्ग में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। तीन लड़कों ने लड़की के साथ गलत काम किया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन

Spread the news